नवादा, मई 9 -- नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल के निदेशक समेत 13 लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी व जालसाजी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। बजाज अलाइंस जनरल इंश्योरेंस कम्पनी के प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार द्वारा मुफस्सिल थाने में 07 मई को दर्ज कांड संख्या-155/26 में निदेशक अविनाश कुमार व विकास कुमार के अलावा हॉस्पिटल के पांच डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी तथा छह कथित मरीज आरोपित किये गये हैं।

आरोप और जांच वादी का आरोप है कि कम्पनी को धर्मशीला देवी हॉस्पिटल से 08 कैशलेस बीमा दावे प्राप्त हुए थे, जो कथित रूप से उनपके संस्थान में भर्ती हुए और इलाज पाये गये मरीजों के लिए थे। सभी बीमा दावों में मरीजों का प्राथमिक उपचार नवादा सदर अस्पताल में दिखाया गया था। जांच के दौरान दस्तावेज संदिग्ध पाये जाने पर क्षेत्रीय जांच की आवश्यकता हुई।

दस्तावेजों ...