मधेपुरा, फरवरी 24 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट में सोमवार को डीडीसी अनिल बसाक ने जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान करने का आश्वासन दिया। डीडीसी ने डीएम के कार्यालय कक्ष में आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनी। विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपना आवेदन दिया। लोगों से प्राप्त कुल 14 आवेदन डीडीसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।डीडीसी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.