लातेहार, अप्रैल 21 -- लातेहार,संवाददाता। डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होने वहां उपस्थित सभी लोगों से उनकी समस्याए सुनी। प्रखंड बरवाडीह के छिपादोहर निवासी अनिता देवी ने डीडीसी के समक्ष आवेदन देकर आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि वे अपने छोटे बच्चों के साथ एक मिट्टी के घर में रह रही हैं। आवेदन को संज्ञान में लेते हुए डीडीसी ने संबंधित को नियमानुसार करवाई करने का निर्देश दिया। जन शिकायत निवारण में कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए ,जो मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण, रजिस्ट्री, स्कूल में एडमिशन, केवाला उलंघन के संबंध में , अबुआ आवास, जमीन खरीद बिक्री संबधित, आंगनबाड़ी सेविका का चयन रद्द आदि से संबंधित जुड़े थे। जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को ...