लातेहार, अप्रैल 18 -- लातेहार, संवाददाता। उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया। इस दौरान डीडीसी ने सभी लोगों से उनके सभी शिकायतों की जल्द-से-जल्द जांच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा। जन शिकायत निवारण में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए जो मुख्य रूप से मनरेगा अंतर्गत मुख्यमंत्री बिरसा सिंचाई कूप में अग्रिम सामग्री भुगतान नहीं मिलने के संबंध में, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नामांकन कराने संबंधित, भूमि अधिग्रहण, जमीन विवाद संबधित जुड़े आवेदन आए। जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के बाद डीडीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए, समस्याओं का समाधान जल्द-से-जल्द करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...