सीवान, दिसम्बर 25 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को डीडीसी सीवान मुकेश कुमार ने बीएलओ एवं पर्यवेक्षक के साथ बैठक की। बैठक में निर्वाचन सूची से मृत, स्थानांतरित, फोटो में त्रुटि का सत्यापन कर त्रुटियों को हटाने, साथ ही दोहरी प्रविष्टियों के विलोपन के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा हुई। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ दरौंदा को निर्देशित किया गया है कि सभी बीएलओ व उनके पर्यवेक्षकों को दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश का पालन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। बैठक में निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप कुमार, बीएलओ मिथिलेश कुमार, भीम कुमार, विनोद कुमार सिंह, कुणाल कश्यप, दिनेश कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, धनन्जय कुमार सिंह, अमित राम, ललन राम, संजय कुमार, धर्मेंद्र मांझी, विजय यादव, उमेश कुमार सिंह उ...