हजारीबाग, अप्रैल 28 -- बरही प्रतिनिधि। डीडीसी रिया सिंह ने बरही अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीडीसी के साथ बीडीओ जयपाल महतो भी शामिल थे। डीडीसी ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। डीडीसी ने कार्यरत डॉक्टरों, चिकित्साकर्मियों के साथ साथ मरीजों के विभिन्न रोगों की जांच के संबंध में उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी से जानकारी ली। महिला वार्ड और पुरुष वार्ड का निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियो को समय की पाबंदी का पालन करने पर जोर दिया। अस्पताल परिसर और वार्डों में साफ-स...