गुमला, जून 10 -- गुमला संवाददाता। ग्रामीण रोजगार और परिसंपत्ति सृजन से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए डीडीसी अनिमेष रंजन ने पालकोट और कामडारा प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पालकोट की उमड़ा और कामडारा की सुरहू पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देशलंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देशयोजनाओं का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत विकसित की जा रही आम बागवानी व बिरसा सिंचाई कूप योजना के तहत निर्माणाधीन कूपों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने योजनाओं की प्रगति,गुणवत्ता और क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।र...