डीडीसी ने नंदलाल ट्रेडर्स प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया
गिरडीह, जून 25 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीडीसी स्मृता कुमारी बुधवार को नंदलाल ट्रेडर्स का निरीक्षण करने सोनबाद पहुंची। डीडीसी ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया और मौके पर संबंधित दस्तावेजों की मांग की परंतु संचालक के नहीं रहने के कारण दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया जा सका। हालांकि निरीक्षण के दौरान दुकान में सीमेंट छड़ पाया गया। मौके पर डीडीसी ने नंदलाल ट्रेडर्स संचालक को आवश्यक कागजातों के साथ डीडीसी कार्यालय तलब किया। बतला दें कि इसके पूर्व डीडीसी बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय पहुंची थी। यहां उन्होंने बीडीओ कार्यालय में विकास योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान जन शिकायत पर प्रखंड अंतर्गत सोनबाद एवं छोटकी खरगडीहा के भेंडर से संबंधित जन शिकायतों की भी जांच की गई। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बताया जाता है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.