बिहारशरीफ, मई 4 -- डीडीसी ने जिले में चल रहीं योजनाओं की समीक्षा की स्कूलों में अधिक नामांकन कराने पर डीईओ व डीपीओ को दी बधाई फोटो : डीडीसी मिटिंग : कलेक्ट्रेट में सोमवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में शामिल अधिकारी व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट में सोमवार को डीडीसी शुभम कुमार ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की। जिले में चल रहीं योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्कूल चलो अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में छह साल पूरा करने वाले 16 हजार 460 बच्चों का नामांकन कराने पर डीईओ व आईसीडीएस डीपीओ को बधाई दी। वहीं दूसरी तरफ कहा कि एक भी बच्चा छूटे नहीं, शत प्रतिशत बच्चों का नजदीकी प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन कराने का आदेश दिया। मौके पर आईटी मैनेजर सतीश कुमार, जिला स्तरीय व प्रखंडस्तरीय अधिकारी मौजूद थे। (बिह...