भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार सिंह ने सोमवार को गोराडीह प्रखंड का दौरा कर विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल और स्वच्छता अभियान जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और पारदर्शिता का गहन आकलन किया। निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने कार्यस्थल पर मौजूद अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से पंचायत स्तर पर अभिलेखों के संधारण और लाभुकों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरतने पर जोर दिया। डीडीसी ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण विकास है, इसलिए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापर...