धनबाद, फरवरी 26 -- डीडीसी सन्नी राज ने बुधवार को रुर्बन मिशन एवं आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य रुर्बन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं निगरानी करना है। साथ ही इसका प्रमुख फोकस रुर्बन पार्क के नवीनीकरण को आजीविका विकास गतिविधियों से जोड़ना, प्रस्तावित प्रमुख गतिविधियों में मत्स्य पालन, बत्तख पालन, पॉलीहाउस एवं ग्रीनहाउस के माध्यम से मौसमी सब्जियों एवं फूलों की पौध तैयार करना, अमरूद एवं केला बागवानी, समुदाय आधारित आजीविका गतिविधियों का संवर्धन, वर्मी-कम्पोस्ट इकाई की स्थापना आदि शामिल करना है। इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक, कौशल विकास एवं आजीविका (डीएमएफटी) अमर कुमार श्रीवास्तव ने पीपीटी एवं डीपीआर के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया, जिस पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभी अधिक...