दुमका, मार्च 19 -- दुमका। उप विकास आयुक्त, दुमका अनिकेत सचान द्वारा आज रानीश्वर प्रखंड अंतर्गत सालतोला पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत ग्राम कार्य योजना तैयार करने हेतु आयोजित बैठक का निरीक्षण किया गया। बैठक में बताया गया कि सालतोला पंचायत के 12 गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित करने के उद्देश्य से ग्राम कार्य योजना तैयार की जा रही है। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि एसबीएम ग्रामीण फेज-2 के अंतर्गत आदर्श ग्राम निर्माण हेतु प्राथमिकता के तौर पर तरल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित योजनाएं तैयार की जाएं। उन्होंने सोख्ता गड्ढा, नाली निर्माण, नाडेप, ट्राइसाइकिल, पंचायत स्तरीय प्लास्टिक पृथक्करण केंद्र सहित अन्य आवश्यक संरचनाओं के विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल सहिया, पंचायत सचिव एवं मुखिया को सक्रिय भूमिका...