दुमका, मई 21 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। डीडीसी अनिकेत सचान ने गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंडलडीह स्थित बुनकर शेड एवं प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पालनाघर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने पर डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद डीडीसी हंसडीहा एवं कुशियारी पंचायत भवन पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों और पंचायत कर्मियों के साथ बैठक कर विभिन्न संचालित योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान डीडीसी ने हंसडीहा पंचायत को कचड़ा उठाने वाला ट्राय साइकिल उपलब्ध कराया। उन्होंने हंसडीहा हटिया परिसर में व्याप्त गंदगी को हटाने...