सासाराम, अप्रैल 29 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना को लेकर उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय ने डीआरडीए सभा भवन में बुधवार को बैठक की। जिसमें पेंशन योजना का लाभ पाने की चाहत रखने वाले कलाकार शामिल हुए। बैठक में शामिल सभी कलाकारों से उप विकास आयुक्त ने उनकी विधाओं के बारे में पूछताछ की। ताकि मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना नियमावली के अनुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...