डीडीसी को मिला शिक्षा महकमा की कमान
हजारीबाग, जून 20 -- हजारीबाग। जिला प्रतिनिधि। जिले के शिक्षा विभाग की जिम्मेवारी डीडीसी रिया सिंह को दी गयी है। उपायुक्त ने उन्हें शिक्षा विभाग का वरीय पदाधिकारी बनाया है। बताया जाता है कि अब शिक्षा विभाग के कार्यो में गति आएगी तथा इसका सतत मॉनेटरिंग भी हो सकेगा। डीडीसी अब जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का वरीय पदाधिकारी होने के नाते सभी कार्यो को देख सकेंगे। इसे लेकर झारखंड माध्मिक शिक्षक संघ ने डीसी के आदेश का स्वागत किया है। संघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार, सचिव सुरेश महथा, संयुक्त सचिव मधुसूदन कुमार सिंह, प्रवक्ता राजेश गौतम, कोषाध्यक्ष प्रेम पासवान आदि ने कहा कि डीडीसी को वरीय पदाधिकारी बनाए जाने से शिक्षकों के कार्य तेजी से हो सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.