जमुई, मार्च 7 -- जमुई, हिन्दुस्तान संवाददाता सभागार में शुक्रवार को उप विकास आयुक्त सुभाष कुमार मंडल की अध्यक्षता में सात निश्चय भाग-3 के अंतर्गत 'हर खेत तक सिंचाई का पानी' कार्यक्रम से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बंद/छूटी हुई योजनाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जमुई जिले में कुल 79 योजनाओं को चिन्हित किया गया, जिनका संबंधित विभागों द्वारा स्थलीय सत्यापन कर 09 मार्च 2026 तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। डीडीसी सुभाष कुमार मंडल ने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं का सही तरीके से निरीक्षण कर उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाए। बैठक में लघु जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी मिथिलेश प्रसाद, जल संसाधन विभाग के गौतम कुमार, जिला जनसंपर्क...