गोरखपुर, अप्रैल 24 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शिक्षा और तकनीक के समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अनुदीप फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। समझौते के तहत विश्वविद्यालय एवं गोरखपुर के संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को एआई के क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साझेदारी का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक एआई तकनीकों एवं डिजिटल उपकरणों में दक्ष बनाना है, जिससे वे शोध, पाठ्यक्रम विकास और कक्षा शिक्षण को वैश्विक मानकों के अनुरूप सुदृढ़ कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को जेनरेटिव एआई, आंकड़ा विश्लेषण तथा आधुनिक शैक्षणिक सॉफ्टवेयर का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। इसके साथ ही डिजिटल सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए उ...