गोरखपुर, अप्रैल 14 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से मिलेट पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत खोराबार क्षेत्र के पथरा स्थित मिडिल स्कूल में मंडुआ (रागी) बिस्किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के वित्तीय सहयोग से हुआ। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि डीडीयू मोटे अनाज के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मोटे अनाज (मिलेट्स) के महत्व को देखते हुए विश्वविद्यालय अपने शोध के माध्यम से किसानों को इसके उत्पादन के लिए प्रेरित कर रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के उप निदेशक प्रो. राजर्षि गौर, प्रो. राम रतन सिंह, प्रो. डॉ. रामवंत गुप्ता, शिवेंद्र विक्रम सिंह, स्नेहा शर्मा, शोधार्थी विवेक कुमार...