गोरखपुर, जुलाई 23 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू), नई दिल्ली की तरफ से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय को अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालयीय रोइंग चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस उपलब्धि पर कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है कि उसे राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कहा कि विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के सथ प्रतिभागी खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...