गोरखपुर, मई 3 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक, सेवानिवृत्त शिक्षक और विदेशी संस्थानों से जुड़े प्रवासी प्रोफेसर बन सकेंगे। यूजीसी के दिशा निर्देश पर डीडीयू ने एडजंक्ट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति निकाली है। विदेशी संस्थानों से जुड़े प्रवासी भारतीयों को छह माह से लेकर तीन वर्ष तक इसका लाभ मिलेगा।यह फैसला विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिया है। वहीं, प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस पद पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया प्रारंभ करने की मंजूरी भी विवि ने दी है। वहीं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एडजंक्ट फैकल्टी के चयन की प्रक्रिया को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस योजना के तहत अनुसंधान संस्थानों के वैज्ञानिकों, विश्वविद्यालयों के सेवारत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ...