डीडीयू में विद्यार्थियों को वित्तीय योजना और निवेश की दी गई जानकारी
गोरखपुर, सितम्बर 26 -- गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में वित्तीय साक्षरता एवं निवेशक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। आयोजन फ्रैंकलिन टेंपलेटों इंडिया के 30 दिवसीय फाइनेंसियल लिटरेसी आउटरीच ड्राइव के तहत सीआईएल के सहयोग से हुआ। कुलपति प्रो. केपी सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित सत्र में फ्रैंकलिन टेंपलटों इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर एवं हेड सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने विद्यार्थियों को वित्तीय योजना, बचत, निवेश और वित्तीय अनुशासन की जानकारी दी। उन्होंने सूझ-बूझ के साथ वित्तीय निर्णय लेने और भविष्य की जरूरतों के लिए योजनाबद्ध तरीके से बचत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. अनुभूति दुबे समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। संस्थान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.