डीडीयू में विकसित हो रहा शोध-अनुसंधान उद्यान
गोरखपुर, मई 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। डीडीयू के कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 3000 से अधिक फलदार पौधों का उद्यान विकसित किया जा रहा है। यह उद्यान गृहविज्ञान विभाग भवन से कला संकाय भवन के पीछे स्थित क्षेत्र में स्थापित हो रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को फलदार पौधों, मातृवृक्षों तथा आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों के अध्ययन एवं अनुसंधान के लिए समृद्ध आधार उपलब्ध कराना है। यहां तैयार होने वाले पौधों का विक्रय भी किया जाएगा, जिससे संस्थान की आय में वृद्धि होगी। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर को पर्यावरण-अनुकूल, शोधोन्मुख एवं विद्यार्थियों के लिए अधिक उपयोगी बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे आने वाले समय में विश्वविद्यालय को जैव विविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.