गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय कल्याण संघ (गुवा) और सेंट्रल जोन डेलिगेसी ने बुधवार को गुरु गोरखनाथ शोधपीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, के समारोह को मनाने के लिए योग और जुम्बा सेशन का आयोजन किया। योग गुरु प्रमोद और मीनू चाहल ने क्रमश: योग और ज़ुम्बा सेशन का संचालन किया। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और सुझाव दिया कि हॉस्टल्स में भी ऐसे सेशंस आयोजित किए जाने चाहिए ताकि एक सक्रिय और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा दिया जा सके। गुवा की अध्यक्ष प्रो. नंदिता सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रो. शिखा सिंह, प्रो. सुनीता मुरमू, प्रो. अनुभूति दुबे, प्रो. विनीता पाठक, प्रो. सुषमा पांडेय, डॉ. रंजना लता, डॉ. तुलिका मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...