गोरखपुर, मई 23 -- गोरखपुर। डीडीयू के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्रों की भौतिकी की प्रायोगिक परीक्षा (पुराने पाठ्यक्रम की) 26 मई को सुबह 10 बजे से भौतिकी विभाग में होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी छात्र परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचें और अपनी प्रायोगिक फाइलें, प्रवेश पत्र और अन्य आवश्यक सामग्री साथ लाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...