डीडीयू में बढ़ी विदेशी विद्यार्थियों की रुचि, 64 अंतरराष्ट्रीय आवेदन मिले
गोरखपुर, मई 25 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय ने हाल ही में क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग तथा नेचर इंडेक्स रैंकिंग में उपस्थिति दर्ज कराई है। इसका असर है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विदेशी विद्यार्थियों के 64 आवेदन आए हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. रामवंत गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय को अब तक विभिन्न देशों से कुल 64 अंतरराष्ट्रीय आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 19 आवेदन विभिन्न विषयों में पीएचडी कार्यक्रमों के लिए हैं। जबकि, शेष आवेदन कृषि, इंजीनियरिंग, बीए एलएलबी तथा बीएससी पाठ्यक्रमों के लिए प्राप्त हुए हैं। बताया कि सबसे अधिक 32 आवेदन बांग्लादेश से आए हैं। जबकि, न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.