गोरखपुर, मई 11 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं की सत्र 2025-26 की छात्रवृ​त्ति फंस गई है। इसे लेकर छात्र-छात्राओं ने सोमवार को एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। बीटेक, बीएससी कृषि और एलएलबी के छात्रों ने एमएलसी को दिए ज्ञापन में बताया कि पिछले वर्षों में उन्हें छात्रवृत्ति मिल रही थी। इस वर्ष जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से तकनीकी कारणों का हवाला देकर आवेदन निरस्त कर दिया गया। छात्रों ने बताया कि नियमानुसार पिता का आय प्रमाणपत्र अपलोड कर दिया था। इसके बाद भी समाज कल्याण विभाग ने यह कहकर खारिज कर दिया कि छात्रों ने पिता की जगह अपना आय प्रमाणपत्र लगाया है। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता भर्ती के आवेदन में संशोधन का अवसर की मांग छात्रों ने पूरे मामले की जांच की भी मांग की। एमएलसी न...