गोरखपुर, जून 10 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 में पार्ट टाइम पीएचडी के लिए आवेदन करने वाले अभ्य​र्थियों को परिणाम का इंतजार है। करीब एक से डेढ़ माह पहले साक्षात्कार दे चुके अभ्यर्थी परिणाम न जारी करने को लेकर असमंजस की ​स्थिति में हैं। अभ्यर्थियों ने जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की है। डीडीयू में सत्र 2025-26 की पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन फरवरी में शुरू हुई थी। फुल टाइम पीएचडी के लिए शोध पात्रता परीक्षा और फिर इंटरव्यू पास करना अनिवार्य होता है। जबकि, पीएचडी के लिए सिर्फ इंटरव्यू निर्धारित है। शोध पात्रता परीक्षा का परिणाम आने के बाद फुल टाइम और पार्ट टाइम पीएचडी में प्रवेश के लिए 20 अप्रैल से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हुई थी।फुल टाइम पीएचडी के लिए चयनित शोधा​...