गोरखपुर, अगस्त 13 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश का दूसरा चरण गुरुवार को समाप्त हो गया। सीट आवंटन के बाद शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थियों ने अपने प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराकर प्रवेश की अंतिम औपचारिकता पूरी कर ली। रिक्त सीटों पर अब स्पॉट काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश होगा। प्रवेश प्रकोष्ठ के मुताबिक अब तक संपन्न ऑनलाइन काउंसिलिंग के दो चरणों के माध्यम से परिसर की 7487 तथा केन्द्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया में शामिल महाविद्यालयों की 1752 सीटों पर प्रवेश पूरा हो चुका है। सीधे प्रवेश वाले कुछ पाठ्यक्रमों तथा लैटरल एंट्री वाले पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया भी अगले सप्ताह तक खत्म हो जाएगी। जिन विषयों में प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गई थीं उनमें दो चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद 93 प्...