गोरखपुर, जुलाई 1 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को हुई। इसमें विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के रूप में ललित कला एवं संगीत विभाग में गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल, वाणिज्य विभाग में उद्योगपति सीपी अग्रवाल तथा अतुल सर्राफ की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- कृषि विवि : 428 डिग्रियों और 224 पदों पर भर्ती को मंजूरीनई शिक्षकों की नियुक्ति इसके अलावा विश्वविद्यालय के दो विभागों में नए शिक्षकों की नियुक्तियों के चयन का भी अनुमोदन किया गया। नवनियुक्त शिक्षकों में दो सहायक आचार्य तथा एक सहयुक्त आचार्य शामिल हैं। कार्य परिषद ने सांख्यिकी विभाग में सहयुक्त आचार्य पद पर डॉ. अशोक कुमार पाठक तथा समाजशास्त्...