गोरखपुर, जून 19 -- गोरखपुर, हरीश उपाध्याय। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दो वर्षीय एकीकृत मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस (एम.लिब.आई.एस.) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

पाठ्यक्रम की आवश्यकता विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के आधुनिक क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्रदान करेगा। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सूचना और ज्ञान संसाधनों का प्रभावी प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। यह पाठ्यक्रम छात्रों को आधुनिक तकनीकी कौशल और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

निदेशक की नियुक्ति कुलपति ने विश्वविद्यालय ग्रंथालया...