गोरखपुर, मई 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। डीडीयू से स्नातक कर चुके विद्यार्थी अब स्नातक स्तर पर एक अतिरिक्त विषय की पढ़ाई कर सकेंगे। यह निर्णय कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति की बैठक में लिया गया। इसमें स्नातक सेमेस्टर परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अंतिम वर्ष में छोड़े गए विषय को पुनः पढ़ने संबंधी समिति की संस्तुतियों को मंजूरी दी गई। तय किए गए नियमों के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी ने स्नातक अध्ययन के दौरान किसी विषय को दो वर्षों तक पढ़ा है, तो उसे संबंधित विषय के तृतीय वर्ष में नियमित प्रवेश दिया जा सकेगा। वहीं, यदि अभ्यर्थी ने उस विषय का पहले अध्ययन नहीं किया है, तो पात्रता के आधार पर प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- डीडीयू में विकसित हो रहा शोध-अनुसंधान उद्यानस्नातक उपाधि में संशोधन द...