नई दिल्ली, फरवरी 27 -- कॉलेज फेस्ट में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करे डीयू और पुलिस: एबीवीपी नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय महाविद्यालय मे चल रहे वार्षिक फेस्ट के दौरान प्रवेश द्वार पर समुचित व्यवस्था न होने के कारण शुक्रवार को भगदड़ मच गई। जिसके कारण दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर लाठियां भांजी। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कहना है कि छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसकी निंदा करते हैं। आने वाले दिनों में दिल्ली विश्वविद्यालय के अन्य महाविद्यालयों में फेस्ट होने वाले है इसलिए प्रशासन छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें ताकि कोई हताहत न हो। एबीवीपी का कहना है कि शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय के वार्षिक फेस्ट का दूसरा दिन था जहां डीयू के विभिन्न महा...