गोरखपुर, मार्च 31 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार को घोषित किए हैं। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार एमए शिक्षाशास्त्र, एमएससी भौतिकी, प्राणी विज्ञान, एमएससी, एमबीए, बीटेक (कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग), इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग सहित कई अन्य कोर्सेज के प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-26) और कई विषयों के तीसरे सेमेस्टर के परिणाम जारी किए गए हैं।बताया कि परीक्षाफल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है। प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए एबीसी आईडी से लिंक होगी, जिससे वे अपना परिणाम देख सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...