गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया हायर एजुकेशन रैंकिंग्स 2026-27 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए गवर्नमेंट लॉ एवं ह्यूमैनिटीज़ विश्वविद्यालयों की श्रेणी में देशभर में 17वां स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की सतत शैक्षणिक प्रगति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं संस्थागत विकास का प्रतीक है। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष की 20वीं रैंकिंग की तुलना में इस वर्ष तीन स्थानों की महत्वपूर्ण छलांग लगाई है, जो संस्थान के निरंतर उन्नयन और उत्कृष्टता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेलl के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में संभव ह...