गोरखपुर, अप्रैल 30 -- गोरखपुर। गुजरात स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में व्यापक शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने गीडा स्थित पारस डेयरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। यहां छात्रों को दुग्ध उद्योग के विभिन्न आयामों दूध संग्रहण, परीक्षण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग तथा वितरण की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि दूध की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए फैट कंटेंट, एसएनएफ, माइक्रोबायोलॉजिकल परीक्षण एवं एडुल्टरेशन टेस्ट जैसे कई वैज्ञानिक परीक्षण होते हैं। विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला में इन प्रक्रियाओं को न केवल देखा, बल्कि उनके पीछे के वैज्ञानिक सिद्धांतों को भी समझा। भ्रमण के दौरान भारत के प्रसिद्ध सहकारी दुग्ध संगठन अमूल का विस्तृत संदर्...