गया, मार्च 27 -- रेलवे बोर्ड ने डीडीयू-गया-धनबाद रेल खंड पर सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। मिशन मोड में इस सेक्शन के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षित पुलियों और अंडरपास के निर्माण की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य रेल पटरी को अनधिकृत रूप से पार करने की घटनाओं को रोकना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है। रेलवे अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गया-डीडीयू और गया-धनबाद रेल सेक्शन पर कई ऐसे स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं जहां स्थानीय लोग वर्षों से रेल पटरी पार कर अपने गांवों या खेतों तक पहुंचते रहे हैं। ऐसे स्थानों पर हादसों की आशंका बनी रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने अंडरपास और छोटी पुलियों के निर्माण का निर्णय लिया है जिससे लोगों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध हो सके। टनकुप्पा स्टेशन के पास, वंशीनाला स्टेशन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.