गया, मार्च 25 -- पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेन परिचालन के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए मिशन रफ्तार के तहत ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड पर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। बुधवार को महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के नेतृत्व में डीडीयू से गया जंक्शन होते हुए धनबाद तक विशेष ट्रेन के जरिए यह परीक्षण किया गया। यह ट्रायल पूर्व मध्य रेल के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। इस सफलता के साथ न केवल रेलवे की तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन हुआ है बल्कि भविष्य में यात्रियों को तेज और सुरक्षित रेल सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस ट्रैक पर उच्च गति से ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक मानकों का गहन परीक्षण किया गया।एक घंटा 54 मिनट में 205 ...