डीडीयू के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक कृष्णानन्द का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
गोरखपुर, जुलाई 15 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय स्वयंसेवक कृष्णानन्द जायसवाल का भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत संचालित मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित नेशन फर्स्ट चैलेंज में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। पूरे देश से चयनित केवल पांच युवा प्रतिभागियों में कृष्णानन्द जायसवाल को स्थान मिला है। उल्लेखनीय है कि नेशन फर्स्ट चैलेंज राष्ट्र निर्माण को समर्पित एक राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन 18 मई से 30 जून तक किया गया था। माई भारत की इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। यह भी पढ़ें- माय भारत पोर्टल गहन पंजीकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की चयनित प्रतिभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.