गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स) विभाग के छात्र सुनील प्रजापति का चयन यूके स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी कंप्लीगेट में सॉफ्टवेयर डेवलपर पद पर हुआ है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय तथा तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। शैक्षणिक सत्र के दौरान सुनील ने प्रोग्रामिंग, एम्बेडेड सिस्टम, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट तथा आधुनिक टेक्नोलॉजी स्टैक में विशेष दक्षता हासिल की। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.