डीडीयू के डॉ. वेद प्रकाश राय को अंतरराष्ट्रीय सम्मान
गोरखपुर, जुलाई 16 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) के विधि विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. वेद प्रकाश राय को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारतरत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल ऑनर अवार्ड-2025' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान यूनिवर्सल रिसर्च ग्राउंड (पीयर रिव्यूड रिसर्च जर्नल) द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों और योगदान को देखते हुए दिया गया। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों एवं सहकर्मियों ने डॉ. राय को बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय और विधि विभाग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। डॉ. वेद प्रकाश राय ने इस सम्मान का श्रेय अपने सहयोगियों, विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.