गोरखपुर, सितम्बर 22 -- गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. आशीष कुमार सिंह का चयन भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी), राष्ट्रपति निवास, शिमला की ओर से संचालित यूजीसी-अंतरविश्वविद्यालय केंद्र (यूजीसी-आईयूसी), मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान के रिसर्च एसोसिएट पद हेतु हुआ है। इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार तिवारी ने बधाई देते हुए कहा कि यह चयन न केवल डॉ. सिंह की शोध क्षमता का प्रमाण है, बल्कि इससे विभाग की शैक्षणिक प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर के केंद्र से जुड़कर विभाग को शोध के नए आयाम मिलेंगे। प्रो. डॉ. निधि चतुर्वेदी ने भी बधाई देते हुए इसे विभाग के लिए गौरव का क्षण बताया। बता दें कि डॉ. आशीष कुमार स...