गोरखपुर, मार्च 26 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। डीडीयू के प्रशासनिक भवन में स्थापित बिजली ट्रांसफार्मर में गुरुवार दोपहर करीब 12:40 बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसकी वजह से प्रशासनिक भवन की बिजली करीब डेढ़ घंटे ठप रही। सूचना पर पहुचे बिजली कर्मियों ने आग बुझा कर ट्रांसफार्मर दुरुस्त किया। दरअसल, प्रशासनिक भवन में लगे ट्रांसफार्मर पर गुरुवार दोपहर पेड़ की डाल गिर गई जिसकी वजह से आग लग गई। आग से ट्रांसफार्मर में लगा तार भी प्रभावित हो गया। करीब डेढ़ घंटे तक बिजली कर्मचारियों ने इसकी मरम्मत की उसके बाद लगभग दोपहर 01:20 के बाद बिजली बहाल कर दी गई। इस संबंध में टाउनहॉल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर पेड़ की डाल गिरने से शार्ट शर्किट से आग लगी थी। मामूली आग थी जिसे बुझा दिया गया। इसके बाद इसके तार की मरम्मत कर बिजली ब...