डीडीयू : विधिक लेखों को डिजिटल खोजने की दी गई जानकारी
गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के केंद्रीय ग्रंथालय एवं विधि विभाग की ओर से शनिवार को ओपन एक्सेस लीगल डेटाबेस एंड इलेक्ट्रॉनिक रिसर्च विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान हुआ। इसमें विधि के विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को आधुनिक डिजिटल विधिक संसाधनों और प्रभावी इलेक्ट्रॉनिक शोध की तकनीकों की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. मनीष वाजपेयी ने विभिन्न प्रमाणित विधिक वेबसाइटों और अंतरराष्ट्रीय संसाधनों की जानकारी दी। डीडीयू के ग्रंथालयी डॉ. बिभाष कुमार मिश्र ने स्वागत भाषण में कुलपति प्रो. केपी सिंह के मार्गदर्शन के प्रति आभार जताया। आभार बीएएलएलबी के समन्वयक प्रो. अहमद नसीम ने जताया। संचालन डॉ. आशीष कुमार शुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.