गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (2025) 27 और 28 मार्च को दो पालियों में विश्वविद्यालय परिसर में होगी। इसे लेकर रविवार से अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले ही दिन शाम तक तकरीबन 35 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड प्राप्त कर लिए। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ एक वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...