गोरखपुर, जून 15 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में सत्र 2026-27 से बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी-फार्मा) के विद्यार्थियों के लिए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) की ओर से निर्धारित नया पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। इसमें छात्रों को एआई, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल हेल्थ जैसी जानकारियां दी जाएंगी। इसके लिए अलग-अलग सेमेस्टर भी तय किए गए हैं।फार्मेसी संस्थान के निदेशक प्रो. अमित कुमार निगम ने कहा कि नए पाठ्यक्रम में पारंपरिक फार्मेसी शिक्षा के साथ-साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल हेल्थ, उद्यमिता तथा रोगी-केंद्रित देखभाल जैसे आधुनिक विषयों को प्रमुखता दी गई है। प्रथम सेमेस्टर में फार्मास्युटिकल साइंसेज के लिए पायथन प्रोग्रामिंग, द्वितीय सेमेस्टर में एप...