बरेली, मई 20 -- बरेली। डीडीपुरम क्षेत्र में बिजली विभाग के एक संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। फॉल्ट सही करने के दौरान बिना शटडाउन लिए संविदाकर्मी मोहम्मद निजाम पोल पर चढ़ गया। कार्य करते समय अचानक करंट का तेज झटका लगने से वह पोल से नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद टीजी-2, लाइन कुली और अन्य स्टॉफ ने गंभीर हालत में उसे तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मोहम्मद निजाम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- डीडीपुरम में करंट लगने से संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत स्थानीय लोगों ने बिना शटडाउन कार्य कराए जाने पर नाराजगी जताते हुए मामले की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई क...