बहराइच, फरवरी 10 -- तेजवापुर। तेजवापुर ब्लाक में जिला विकास अधिकारी राजकुमार व खंड विकास अधिकारी सुरेश प्रसाद गौतम ने मंगलवार को एसआईआर की सुनवाई कर समस्याओं का निस्तारण किया। बीडीओ ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए जिन मतदाताओं ने पूरे दस्तावेज जमा कर दिए हैं उनका नाम शामिल किया जा रहा है। जिन ग्रामीणों के दस्तावेज पूर्ण नहीं मिले उन सभी को दस्तावेजों के साथ फिर से बुलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...