बस्ती, फरवरी 18 -- बस्ती। हिन्दुस्तान संवाद जिला विकास अधिकारी बस्ती अजय कुमार सिंह को शासन ने बैडइंट्री दी है। उनका एक वर्ष का इंक्रीमेंट भी रोक दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई रायबरेली में बीडीओ रहते पात्र लाभार्थियों के नाम सूची से काटने के आरोप में की गई है। शासन ने उनके द्वारा संतोषजनक स्पष्टीकरण न दिए जाने पर कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास अनुभाग से जारी पत्र में उप सचिव ने कहा कि रायबरेली में बीडीओ रहते अजय कुमार सिंह ने 9 पात्र लाभार्थियों का नाम आवास प्लस साफ्टवेयर से वापस कर दिया था जिसकी वजह से वे लाभ पाने से वंचित हो गए। शिकायत मिलने पर जांच की गई तो सभी 9 लोग पात्र मिले। इस मामले में शासन ने तत्कालीन बीडीओ अजय कुमार सिंह से स्पष्टीकरण मांगा था। अजय ने कहा कि एक लाभार्थी संयुक्त परिवार में रहता था और ग्राम पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.