मिर्जापुर, मार्च 8 -- पटेहरा। विकास खंड में तैनात हसरा क्लस्टर के ग्राम सचिव को जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने से प्रभारी बीडीओ/डीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। चेतावनी दी है कि यदि नियत समय के अंदर जवाब नहीं मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीडीओ डाक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि समयावधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण पांच जनशिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर हसरा क्लस्टर के सचिव बृजबिहारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला प्रशासन जन शिकायत के निस्तारण पर गंभीर है, बावजूद लापरवाही बरती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...