सहारनपुर, सितम्बर 26 -- पहाड़पुर के पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार यादव ने ऑडिट प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने वाल पेंटिंग और रजिस्टरों के रखरखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाकर पात्र लोगों को लाभ दिलाना है। जानकारी के अभाव में कई पात्र लोग योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बीडीओ असलम परवेज, राहुल चौधरी, फिरोज अहमद, मुस्कान, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...